मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर: खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म, ग्वालियर-उज्जैन सहित कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल।   मध्यप्रदेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है,  जिससे लू जैसे हालात बन गए हैं। खासतौर पर खजुराहो और नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल हो गए हैं। 

सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो-नौगांव में

मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में तापमान करीब 44°C और नौगांव में लगभग 43.5°C दर्ज किया गया है। वहीं रतलाम, सतना, टीकमगढ़, दमोह और रीवा जैसे जिलों में भी तापमान 42°C से अधिक पहुंच गया है। राजधानी भोपाल समेत कई बड़े शहरों में भी पारा 40°C के पार पहुंच चुका है, जिससे दिन के समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

हीटवेव का अलर्ट

वहीं  ग्वालियर में 42°C और उज्जैन में  41°C  देख  मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी में गर्म हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है। 

रात में भी नहीं राहत

गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। गर्म हवाओं के चलते लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 

स्वास्थ्य पर खतरा, सावधानी जरूरी

भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। 

स्कूलों के समय में बदलाव

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, वहीं कुछ स्थानों पर बच्चों की छुट्टियां भी घोषित कर दी गई हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

  • mp-heatwave-alert-khajuraho-naugaon-hottest
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना