रायसेन: शासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव मध्यप्रदेश की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में राष्ट्रीय एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी/एससीवीटी) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी प्रवेश के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर अपनी पसंदीदा संस्था और ट्रेड का चयन कर सकते हैं।

30 जून तक कर सकेंगे पंजीयन

आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से संचालित की जा रही है। अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प चयन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश और आवश्यक दस्तावेजों की सूची विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड के अनुसार कक्षा 8वीं या 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। विभाग का कहना है कि आईटीआई प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे तकनीकी दक्षता के साथ करियर निर्माण में सहायता मिलेगी।

रायसेन आईटीआई में 176 सीटों पर प्रवेश

शासकीय आईटीआई रायसेन में विभिन्न ट्रेडों में कुल 176 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें—

– फिटर – 20 सीट
– विद्युतकार (इलेक्ट्रीशियन) – 20 सीट
– ड्राफ्ट्समैन सिविल – 24 सीट
– कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) – 48 सीट
– वेल्डर – 40 सीट
– स्टेनोग्राफी हिंदी – 24 सीट

संस्था की सभी ट्रेडें एनसीवीटी (डीजीटी) से मान्यता प्राप्त हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.dsd.mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9575707308 पर संपर्क कर भी जानकारी ली जा सकती है।

तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए शासकीय आईटीआई में प्रवेश का यह अच्छा अवसर है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर अभ्यर्थी अपनी पसंद के ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के नए अवसर हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: NEET और CBSE विवाद पर संसदीय समिति सख्त, NTA से पूछा- आखिर ‘पेपर लीक’ की परिभाषा क्या है?

  • mp-iti-admission-2026-registration-till-june-30
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया