
दतिया/आदि मिश्रा। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भावुक अंदाज देखने को मिला। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वे भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
‘दतिया की जनता मेरा परिवार है’
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया की जनता उनके लिए सिर्फ मतदाता नहीं, बल्कि परिवार की तरह है। उन्होंने कहा, “दतिया के मालिकों के एक-एक दरवाजे पर जाऊंगा, शीश नवाऊंगा और आशुतोष को जिताऊंगा।”
समर्थकों से भावुक अपील
नरोत्तम मिश्रा के भावुक संबोधन के दौरान मंच पर मौजूद समर्थकों ने उनका उत्साह बढ़ाया। उनके इस बयान को भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता और चुनावी संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
उपचुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी
दतिया विधानसभा उपचुनाव पहले से ही राजनीतिक रूप से चर्चा में है। नरोत्तम मिश्रा के इस भावुक संबोधन के बाद चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। राजनीतिक हलकों में उनके बयान को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जबकि भाजपा इसे कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से भावनात्मक जुड़ाव के रूप में देख रही है।
- datia-bypoll-narottam-mishra-emotional-speech-supports-ashutosh-tiwari









