मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को बम धमकी, कॉलर सायन से गिरफ्तार; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मुंबई: ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को बुधवार को एक धमकी भरा कॉल मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलर ने दोनों होटलों में आतंकी हमले की चेतावनी दी, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और दोनों होटलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच भी की।

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कॉलर को ट्रेस कर सायन इलाके से हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने शराब के नशे में यह कॉल किया था और वह घरेलू परेशानियों से जूझ रहा था। आरोपी हाउसकीपिंग का काम करता है और उससे आगे पूछताछ जारी है।

इसके अलावा राजस्थान के बारां और बीकानेर में भी जिला कलेक्ट्रेट को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। ईमेल में कलेक्ट्रेट भवन में विस्फोट की चेतावनी दी गई थी, साथ ही कुछ अजीब निर्देश भी शामिल थे, जैसे लाल साड़ी या लाल शर्ट पहनने वालों को प्रवेश न देने की बात। ईमेल में मानव बम का भी जिक्र किया गया था और कई भ्रामक जानकारियां लिखी गई थीं।

धमकी मिलने के बाद दोनों कलेक्ट्रेट को खाली कराया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़े – पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत; हनुमान मंदिर में नेताओं ने की पूजा-अर्चना

  • mumbai-hotel-bomb-threat-sion-arrest-rajasthan-email-threat-update
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

    दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में…

    हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: स्मृति ईरानी को मिली कमान, संजय भाटिया समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना