मुंगावली के गुनहेरू में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त

मुंगावली: गुनहेरू में वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया।जिला वनमंडलाधिकारी अशोकनगर के निर्देशन और चंदेरी उपवनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में यह संयुक्त अभियान चलाया गया। उपवनपरिक्षेत्र मुंगावली के बीट गुनहेरू के कक्ष क्रमांक 261 में वन विभाग की टीम ने दबिश देकर लंबे समय से कब्जे में रही भूमि को खाली कराया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि प्रजापति की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई में करीब 123 एकड़ वनभूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त घोषित किया गया। विभाग ने दोबारा कब्जा रोकने के लिए मौके पर ही कंटूर ट्रेंच (सीटी) की खुदाई भी शुरू कर दी है।

अभियान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में वनकर्मी मौके पर तैनात रहे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस अभियान में उपवनक्षेत्रपाल अरविंद सिंह राजपूत, असरफ खान, वनपाल विनीता साहू, राजीव रघुवंशी, प्रमोद प्रजापति सहित अशोकनगर वनमंडल का पूरा अमला शामिल रहा।

ये भी पढ़े – मुंगावली: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती, विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

  • mungawali-gunaheru-forest-encroachment-50-hectare-land-vacated-forest-department-action/
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना