सतना में 24 घंटे के अंदर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, कोठी पुलिस ने 4 आरोपी दबोचे, एक फरार

सतना: कोठी थाना क्षेत्र में हुए जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग सहित एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. हंसराज सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रेमलाल कुर्वे और SDOP नागौद रघु केशरी के मार्गदर्शन में कोठी थाना पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा।घटना 01 मई 2026 की रात की है, जब फरियादी भवानी प्रसाद डोहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रनेही तालाब हनुमान मंदिर के पास 5 लोगों ने उसके भाई रोहित डोहर (24) पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए धारा 103(1), 296(b), 115(2), 126(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया और साइबर सेल व मुखबिर तंत्र की मदद से चार टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी।तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़े – मूकबधिर युवती गैंगरेप केस में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • satna-kothi-police-murder-case-4-accused-arrested-24-hours-solved/
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना