खंडवा: थाना नर्मदानगर क्षेत्र में पामाखेड़ी डकैती का खुलासा; 9 गिरफ्तार, 6 फरार

खंडवा/नर्मदानगर: थाना नर्मदानगर क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में 12 मार्च को हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने खुलासा कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की बंदूक, 27 कारतूस, ₹1.60 लाख नकद और वारदात में प्रयुक्त दो चार-पहिया वाहन जब्त किए हैं।

क्राइम ब्रांच टीम ने त्वरित से कार्रवाई की 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीमों ने जांच कर यह कार्रवाई की।

घटना के दिन सुबह करीब 6:30 बजे 7-8 बदमाश बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो से पामाखेड़ी पहुंचे। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर घर में घुसपैठ की और तीन नौकरों को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद अलमारी व लॉकर तोड़कर 1.60 लाख रुपये और 12 बोर बंदूक लूटकर फरार हो गए।

जांच के दौरान पता चला कि पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड डॉक्टर शहजाद है, जो बेरछा में क्लीनिक चलाता है। आरोपियों ने पहले रेकी की और 11 मार्च की रात योजना बनाई। वारदात के दिन कुछ आरोपियों ने बाहर निगरानी रखी, जबकि अन्य नकली पुलिस बनकर घर में घुसे।

पुलिस ने 6 फरार आरोपियों पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार और फरार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला गया, जिसमें चोरी, लूट, अपहरण और धोखाधड़ी शामिल है।

इस बड़ी सफलता पर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक और आईजी इंदौर ने खंडवा, धार और शाजापुर की संयुक्त पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई.

ये भी पढ़े – खजुराहो: बागेश्वर धाम में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कन्या पूजन

  • narmadanagar-pamakhedi-robbery-9-arrested-6-absconding
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा का अद्भुत आयोजन

    छतरपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़: रामनवमी पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू; जुलूस मार्गों पर वाहन प्रतिबंध

    टीकमगढ़: रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस और शोभायात्राओं के दौरान आमजन…

    आगे पढ़ें

    One thought on “खंडवा: थाना नर्मदानगर क्षेत्र में पामाखेड़ी डकैती का खुलासा; 9 गिरफ्तार, 6 फरार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर