नर्मदापुरम में उपार्जन केंद्रों की सघन जांच, एसडीएम सोहागपुर ने वेयरहाउसों का किया निरीक्षण

नर्मदापुरम: कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में गेहूं उपार्जन केंद्रों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

इसी क्रम में एसडीएम सोहागपुर प्रियंका भलावी, तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े और अन्य अधिकारियों की टीम ने रबी उपार्जन 2026 के तहत विभिन्न वेयरहाउसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशाल, सावी, विजयलक्ष्मी, नर्मदा और बालाजी वेयरहाउस की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।

ये भी पढ़े – नर्मदापुरम नगरपालिका में ‘नीर पखेरू’ अभियान, पक्षियों के लिए लगाए गए पानी से भरे सकोरे

अधिकारियों ने मौके पर तोल कांटों की शुद्धता, गेहूं तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, स्टैकिंग व्यवस्था, पेयजल, छाया, परिवहन और भंडारण सुविधाओं की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और व्यवस्थित तरीके से किए जाएं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान खुले में रखे गेहूं को संभावित वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपार्जन केंद्रों पर लगातार निगरानी जारी रहेगी और किसी भी लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – नर्मदापुरम के अभिज्ञान पुरोहित का ISRO में चयन, ऑल इंडिया दूसरी रैंक

 

  • narmadapuram-gehu-uparjan-kendra-inspection-sdm-sohagpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना