टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी का फैसला सर्वोपरि; आशुतोष तिवारी के लिए करूंगा प्रचार

भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने टिकट कटने के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। भोपाल स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है और वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह सबसे पहले पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन ने जिस उम्मीदवार को जिम्मेदारी सौंपी है, उसकी जीत सुनिश्चित करना अब उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्तिगत इच्छा से अधिक संगठन का निर्णय महत्वपूर्ण होता है और वह उसी पर अमल करेंगे।

ये भी पढ़े – दतिया बीजेपी में बगावत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों और पार्षदों के इस्तीफे

समर्थकों की नाराजगी के बीच आया बयान

दतिया विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली थी। टिकट वितरण के बाद दतिया में विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया था। ऐसे माहौल में डॉ. मिश्रा का यह बयान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शायरी के अंदाज में दिया संदेश

अपने चिर-परिचित अंदाज में डॉ. मिश्रा ने शायरी के माध्यम से भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “अब समंदर किनारे ही घर बना लेंगे,” लेकिन पार्टी के निर्णय के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि व्यक्तिगत भावनाओं से ऊपर संगठन का हित उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट

जिस दतिया विधानसभा क्षेत्र में वर्षों तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा का मजबूत राजनीतिक प्रभाव रहा, अब उसी क्षेत्र में वह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी सक्रियता से चुनाव अभियान में भाग लेंगे।

उपचुनाव की सियासत पर रहेगी नजर

डॉ. नरोत्तम मिश्रा के इस बयान के बाद दतिया विधानसभा उपचुनाव की राजनीतिक तस्वीर बदलती हुई दिखाई दे रही है। अब राजनीतिक विश्लेषकों और कार्यकर्ताओं की नजर इस बात पर रहेगी कि उनके प्रचार अभियान का भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर कितना प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़े – बीजेपी ने खत्म किया सस्पेंस; बीजेपी ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा, नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगा विराम

  • narottam-mishra-says-party-decision-is-supreme-will-campaign-for-bjp-candidate-ashutosh-tiwari-datia-bypoll
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया