नेपानगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 190 हेक्टेयर जमीन खाली; जेसीबी चालक घायल

नेपानगर वन परिक्षेत्र, बुरहानपुर वनमंडल के अंतर्गत झांझर क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण निरोधी अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों के एक समूह द्वारा संयुक्त कार्यबल पर पथराव किया गया। यह टास्क फोर्स वन विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर गठित था।

कार्यवाही का विरोध करते हुए पथराव किया गया

अतिक्रमण बेदखली कार्यवाही से पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को  पूर्व में विधिवत बेदखली नोटिस जारी किए गए थे, परंतु अतिक्रमणकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं मिला और आज जब वन पुलिस और राजस्व विभाग का संयुक्त दल कार्यवाही करने पहुंचा तो कार्यवाही का विरोध करते हुए उन पर पथराव किया गया।

जेसीबी चालक के सिर में आई चोट

अतिक्रमण रोधी कार्यवाही में लगी तीन जेसीबी मशीनों के कांच फोड़ दिए तथा एक जेसीबी चालक के सिर में चोट आई जिसे तत्काल मौके पर मौजूद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया । उपचार के उपरांत घायल जेसीबी चालक अब खतरे से बाहर हैं।

पथराव के बावजूद कार्रवाई जारी

 

पथराव की घटना के बावजूद टीम द्वारा कार्रवाई जारी रखते हुए लगभग 190 हेक्टेयर क्षेत्र से 49 अवैध रूप से बनाए गए आधे अधूरे अस्थायी झोपड़ियों को हटाया गया तथा अतिक्रमण रोधी ट्रेंच खोदी गई।

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ केस दर्ज

इस घटना में एक राजस्व निरीक्षक, एक पटवारी एवं एक जेसीबी चालक घायल हुए। जेसीबी चालक को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अब उनकी स्थिति सामान्य है। जो भी इस घटना में शामिल थे उनके खिलाफ वन अपराध दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

500 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

इस कार्यवाही में बुरहानपुर के डीएफओ श्री विद्याभूषण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु श्री अजय गुप्ता, एसडीएम श्री भागीरथ वाखला, एसडीओ (वन) बुरहानपुर श्री अजय सागर, एसडीओ (वन) नेपानगर श्री विक्रम सुल्या, एसडीओ शिवम गौतम सहित लगभग 500 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग द्वारा उक्त कार्यवाही हेतु बुरहानपुर, खंडवा, बड़वाह, और खरगोन से बल बुलाया गया।

वन विभाग द्वारा वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नियमानुसार आगे भी जारी रहेगी।

  • nepanag-encroachment-action-stone-pelting-burhanpur-forest-drive
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना