निवाड़ी: अछरु माता मंदिर परिसर के बाहर लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

निवाड़ी| जिले के बुंदेलखंड प्रसिद्ध शक्ति पीठ अछरु माता मंदिर परिसर के बाहर स्थित दुकानों में मध्यरात्रि के समय भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट – हेमन्त वर्मा

हालांकि तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। आग में दुकानों में रखा सामान, कपड़े और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना के बाद दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर तहसीलदार शुभम मिश्रा भी रात में मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: छतरपुर में MKC कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण, 10 लाख फिरौती के बाद जंगल से बरामद

  • Niwari A massive fire broke out outside the Achhru Mata temple complex burning several shops to ashes
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना