जेवर एयरपोर्ट को हरा-भरा और आधुनिक स्वरूप देने के निर्देश, टर्मिनल के सामने होगी आकर्षक लैंडस्केपिंग

लखनऊ:  मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के लैंडस्केपिंग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस एयरपोर्ट से 15 जून से फ्लाइट संचालन प्रारंभ होना है। बैठक में एयरपोर्ट क्षेत्र को हरित एवं आधुनिक स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान कंसेसियनार की ओर से क्रिस्टोफ शैलमन, उप कार्यपालक चेयरमैन ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया और लैंडस्केपिंग की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पूरे एयरपोर्ट परिसर में व्यापक रूप से लैंडस्केपिंग कर क्षेत्र को हराभरा और आकर्षक बनाया जाए। साथ ही दूसरे रनवे क्षेत्र को भी इस योजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि टर्मिनल के सामने आधुनिक एवं सौंदर्यपूर्ण लैंडस्केपिंग की जाए, जिससे एयरपोर्ट का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दिखाई दे।

बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, नोडल अधिकारी जेवर एयरपोर्ट शैलेंद्र कुमार भाटिया तथा जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। वहीं नागरिक उड्डयन निदेशक ने लोक भवन से बैठक में भौतिक रूप से सहभागिता की।

ये भी पढ़े – योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला: सहारनपुर और फतेहपुर में नए स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू, 2026-27 से होगा संचालन

  • noida-international-airport-jevar-landscaping-masterplan-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर