अखिलेश यादव के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, बोले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी- “बयान हताशा और राजनीतिक पराजय की कुंठा का परिणाम”

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख के बयान पूरी तरह से हताशा, निराशा और राजनीतिक पराजय की कुंठा का परिणाम हैं।

राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी  ने कहा कि जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद समाजवादी पार्टी अब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत और पारदर्शी लोकतंत्र है और इसकी निष्पक्षता पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को भरोसा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं के नियंत्रण में होती है, ऐसे में चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों और न्यायपालिका पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है।

पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। यदि उनके पास कोई ठोस प्रमाण होते तो वे न्यायालय या चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत करते, लेकिन बार-बार झूठ दोहराकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास उनकी पुरानी आदत है।

ये भी पढ़े – जेवर एयरपोर्ट को हरा-भरा और आधुनिक स्वरूप देने के निर्देश, टर्मिनल के सामने होगी आकर्षक लैंडस्केपिंग

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के मुद्दों पर भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया था। साथ ही पश्चिम बंगाल के संदर्भ में दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष की सरकारें हैं वहां लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठते रहे हैं, जबकि भाजपा हमेशा संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पर ‘वोट लूट’ और ‘मनगणना’ जैसे आरोप हास्यास्पद हैं। भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और जनता के विश्वास से लगातार चुनाव जीत रही है।चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का ‘पीडीए’ का दावा केवल एक राजनीतिक नारा है, जिसका धरातल पर कोई अस्तित्व नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता अब जातिवाद से ऊपर उठकर विकास, सुरक्षा और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि सपा को अपने शासनकाल को याद करना चाहिए, जब प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण चरम पर था। आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर लगाए गए आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाएं कानून के तहत कार्य करती हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करती हैं। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को झूठे आरोपों की बजाय जनता के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी।

ये भी पढ़े – योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 14.33 करोड़ के टू-लेन ब्रिज का किया लोकार्पण, विकास कार्यों के संरक्षण की नागरिकों से की अपील

  • lucknow-bjp-pankaj-chaudhary-reaction-akhilesh-yadav-allegations-2026
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज: हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    हमीरपुर: यमुना नदी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक…

    आगे पढ़ें
    बंगाल चुनाव परिणाम के बाद सियासी घमासान तेज, रवि शंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- “हार स्वीकार करें, लोकतंत्र को कमजोर न करें”

    डानापुर (बिहार): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे