नोएडा में दूसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन : पुलिस से झड़प और पथराव; 300 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

नोएडा / मनिषा गुप्ता :    नोएडा में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन ने दूसरे दिन भी उग्र रूप ले लिया। सैलरी बढ़ाने की माँग को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब हिंसक झड़पों में बदल गया है । पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगहों पर हिंसक टकराव हुआ, जिसमे पथराव और तोड़फोड़ कि घटनाओं का मामला सामने आया है ।

जानकारी के मुताबिक़, नोएडा के फेस 2 और सेक्टर 60 जैसे औद्योगिक इलाके में बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़को पर उतर आए । इस दौरान कई जगह वाहनों में आग लगाया गया और सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाया गया ।  भीड़ को क़ाबू करने के लिए पुलिस ने सख़्ती दिखाई और ने बल का भी प्रयोग किया ।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर के संवेदनशील इलाक़ों में फ्लैग मार्च किया । भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह के हिंसा को रोका जा सके ।
अब तक इस पूरे मामले में लगभग 300 कर्मकारियों को गिरफ्तार किया गया है और कई लोगों के ख़िलाफ़ केस भी दर्ज किए गए हैं ।

इस विरोध की मुख्य वजह वेतन में असमानता और बेहतर कामकाजी शर्तों की माँग बताई जा रही है । कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उचित वेतन , तय कार्य समय और ओवरटाइम का सही भुगतान नहीं मिल रहा है ।

सरकार ने हालात को शांत करने के लिए कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया है । श्रमिक संगठनों और अधिकारियों के बीच बातचीत भी जाड़ी है ताकि जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके । फिलहाल प्रशासन ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है ।

  • noida-violent-protest-workers-police-stone-pelting
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

तमक में तबाही की असली वजह सिर्फ बारिश नहीं, पहाड़ की कमजोर संरचना ने भी बढ़ाया संकट

उत्तराखंड के तमक क्षेत्र में आई बाढ़ ने भारी…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी