नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

नई दिल्ली/ओस्लो: नॉर्वे के प्रमुख बिजनेस अखबार ‘दा-गन्स नैरीस्लिव’ (DN) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनेता बताते हुए उनके नेतृत्व, जनसमर्थन और आर्थिक नीतियों की सराहना की है। अखबार ने अपने विश्लेषण में कहा है कि नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों को प्रधानमंत्री मोदी से नेतृत्व और जनसमर्थन हासिल करने के तरीके सीखने चाहिए।

नॉर्डिक देशों को पीएम नरेंद्र मोदी से सिखाने की सलाह

नॉर्डिक देशों के नेताओं की घरेलू लोकप्रियता लगभग 30 प्रतिशत तक सीमित है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता करीब 70 प्रतिशत के आसपास बताई गई है। ‘दा-गन्स नैरीस्लिव’ अखबार के अनुसार, किसी भी बड़े लोकतांत्रिक देश का नेता अपने देश में इतना व्यापक जनसमर्थन नहीं रखता जितना पीएम मोदी को प्राप्त है। डीएन ने लिखा, “नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों को ध्यान से सुनना चाहिए। उन्हें अपने भारतीय समकक्ष से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।”

लेख में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से भारत के नेतृत्व में हैं और यदि वे आगामी चुनाव लड़ते हैं तो उनके फिर से जीतने की संभावना मजबूत मानी जाती है। उनके नेतृत्व को स्थिरता, मजबूत संगठन और जनसंपर्क क्षमता का परिणाम बताया गया है।

18 मई को प्रधानमंत्री की नॉर्वे यात्रा

नॉर्वे दौरे को लेकर जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री मोदी 18 मई को नॉर्वे जाएंगे, जहां उनका स्वागत किंग हैरल्ड द्वारा किया जाएगा। वे भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे और भारत-नॉर्डिक देशों की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग पर भी चर्चा होने की संभावना है।

भारत की तेज आर्थिक वृद्धि पर जोर

‘दा-गन्स नैरीस्लिव’  रिपोर्ट में भारत की तेज आर्थिक वृद्धि (लगभग 7 प्रतिशत) का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि भारत भविष्य में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। साथ ही हरित ऊर्जा, सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन में भारत की प्रगति की भी सराहना की गई है। अखबार ने भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि इसके 10 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और भारत का लोकतांत्रिक मॉडल मजबूत और प्रभावी है।

ये भी पढ़े – 15 से 20 मई तक पीएम नरेंद्र मोदी की यूरोप-खाड़ी यात्रा, निवेश और तकनीक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

  • norway-media-dn-hails-pm-modi-economic-policies-leadership
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘दिमागी नक्सल’ पर सोशल मीडिया में नया ट्विस्ट, Instagram पर बनी ‘Dimagi Naxal Party’, तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर…

    आगे पढ़ें
    अनुच्छेद 370 पर महबूबा का बड़ा बयान, बोलीं- ‘समर्थन करती हूं, इसलिए मैं भी दिमागी नक्सल’

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई