नर्मदा में डूब रहे युवक का सफल रेस्क्यू: ओंकारेश्वर में SDERF जवान और नाव चालक ने बचाई श्रद्धालु की जान

खंडवा/ नितिन झवर: ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर गुरुवार सुबह SDERF की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्नान के दौरान नर्मदा नदी में डूब रहे 19 वर्षीय श्रद्धालु को SDERF जवान और नाव चालक ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।

श्रद्धालुओं में अफरा तफरी

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ 19 वर्ष, पिता विनोद, निवासी रिंग रोड, इंदौर, सुबह करीब 9 बजे ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना से घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई।

युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात SDERF जवान महेश रावत ने बिना देर किए लाइफ बॉय लेकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। वहीं, ड्यूटी पर मौजूद नाव चालक शिवा वर्मा ने भी तुरंत सहयोग किया। दोनों के समन्वित प्रयासों से युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़े –https://brandwaani.in/kylian-mbappe-misses-third-world-cup-final-golden-boot-race-continues/

जवानों की तत्परता और साहस की सराहना

घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जवानों की तत्परता और साहस की सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि कुछ देर और हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

इस संबंध में जिला सेनानी होमगार्ड्स एवं SDERF खंडवा आशीष कुमार कुशवाहा ने कहा कि आपदा एवं जल-राहत कार्यों में हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है। सभी जवानों को नियमित रूप से जल-राहत, लाइफ सेविंग तकनीकों और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जवानों ने अपने प्रशिक्षण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक अमूल्य जीवन बचाया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने यह भी कहा कि ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी जवानों को ड्यूटी से पहले आवश्यक सुरक्षा निर्देश और ब्रीफिंग दी जाती है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

निर्धारित सुरक्षा सीमाओं का पालन

जिला सेनानी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा सीमाओं का पालन करें, गहरे पानी में जाने से बचें और घाटों पर तैनात SDERF होमगार्ड एवं प्रशासन द्वारा दिए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि “आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।”

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/sonam-wangchuk-hospitalisation-force-feeding-petition-delhi-high-court/

  • omkareshwar-sderf-jawan-saves-drowning-devotee-khandwa
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना