ऑपरेशन मुस्कान: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता, देशभर से 145 बच्चे बरामद

छतरपुर/अमित कुमार: पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है।

145 से अधिक बालक, बालिकाएं दस्तयाब

बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी की गई है। दिनांक 1 जनवरी 2026 से अभी तक गुम हुए 145 से अधिक बालक बालिकाएं देश के विभिन्न राज्यों से दस्तयाब की गई हैं।

भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज

थाना सिविल लाइन में माह अगस्त वर्ष 2025 में गुम बालिका संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तलाश कर बालिका को जबलपुर से दस्तयाब किया गया और विधिवत कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही में भूमिका

इस त्वरित कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, सहायक उप निरीक्षक मदन दुबे, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र, महिला आरक्षक पुष्पा, साइबर से आरक्षक धर्मराज की भूमिका रही।

  • operation-muskan-civil-line-police-success-145-childs-rescued
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

भोपाल/ब्रांडवाणी: आपके फोन पर भी अचानक एक तेज बीप…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना