छतरपुर: ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 141 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए, 2026 में अब तक 793 फोन बरामद

छतरपुर। छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वास्तविक धारकों तक पहुंचाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के शुभारंभ अवसर पर जून 2026 के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 141 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे गए।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अनुविभाग स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित आवेदकों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए।

पुलिस के अनुसार जून माह में विभिन्न अनुभागों से मोबाइल बरामदगी का विवरण इस प्रकार रहा— छतरपुर से 22, लवकुशनगर से 34, खजुराहो से 26, नौगांव से 21, बिजावर से 18 तथा बड़ामलहरा से 20 मोबाइल बरामद किए गए। कुल मिलाकर 141 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 793 गुम मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए जा चुके हैं। इनमें Redmi, Samsung, Vivo, Oppo, Realme, OnePlus, Motorola और Infinix जैसी विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। इन मोबाइलों को छात्र-छात्राओं, किसानों, श्रमिकों, व्यवसायियों, कर्मचारियों और गृहणियों को वापस सौंपा गया।

मोबाइल गुम होने पर क्या करें?

छतरपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना, साइबर सेल या व्हाट्सएप नंबर 9479991005 पर संपर्क करें। शिकायत के साथ आधार कार्ड, मोबाइल खरीद की रसीद, मोबाइल बॉक्स अथवा फोटो तथा गुम होने की तिथि और स्थान की जानकारी उपलब्ध कराएं।

पुलिस ने नागरिकों को भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है, जिससे मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक कर उसकी ट्रैकिंग में सहायता मिल सके। बरामद होने पर आवश्यक सत्यापन के बाद मोबाइल को पुनः अनब्लॉक किया जा सकता है।

छतरपुर पुलिस ने नागरिकों से अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखने और किसी भी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना