सिंगरौली: कलेक्टर ने गैस एजेंसियों को दिया एलपीजी वितरण सुधार का निर्देश

सिंगरौली: 26 मार्च  को कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में जिले की सभी गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी एजेंसियां ई-केवाईसी और एलपीजी वितरण के अलग-अलग काउंटर बनाकर ग्राहकों को सुविधाजनक ढंग से सिलेंडर उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर ने बुकिंग पर दिया जोर

बैठक में कलेक्टर ने जोर दिया कि जो उपभोक्ता पहले से बुकिंग कर चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाए और वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एजेंसी संचालकों को चेतावनी दी कि कालाबाजारी या अवैध जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संवेदनशील संस्थानों जैसे अस्पताल, छात्रावास, स्कूल में कामर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता बनाए रखी जाए।

इसके अलावा, कलेक्टर ने राजस्व अमले और जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन एलपीजी वितरण की मॉनीटरिंग करें और स्टॉक की जानकारी साझा करें। सभी एजेंसी कर्मचारियों को भी समय पर अवगत कराया जाए कि कालाबाजारी में शामिल न हों।

बैठक में तहसीलदार सविता यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी, सहायक आपूर्ति अधिकारी सम्मी पटले सहित सभी एजेंसी संचालक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – छतरपुर/भगवा: झिंगरी में मारपीट के 24 घंटे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

  • singrauli-lpg-distribution-directives
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    One thought on “सिंगरौली: कलेक्टर ने गैस एजेंसियों को दिया एलपीजी वितरण सुधार का निर्देश”

    Comments are closed.

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी