निवाड़ी: रामराजा लोक फेस-2 में देरी पर भड़कीं कलेक्टर जमुना भिड़े, बोलीं- “दो दिन में पार्किंग शुरू करो, वरना होगी कार्रवाई”

निवाड़ी: जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में रामराजा लोक फेस-2 के निर्माण कार्य में देरी और बदहाल पार्किंग व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जमुना भिड़े का सख्त रवैया देखने को मिला। गुरुवार को कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और लापरवाही पर अधिकारियों व ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि पिछली विजिट में दिए गए निर्देशों का अब तक पालन नहीं हुआ है। रामराजा लोक फेस-2 के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी टीम होने के बावजूद काम तय समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। जगह-जगह अधूरे कार्य और अव्यवस्थित निर्माण को लेकर भी उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।

कलेक्टर जमुना भिड़े ने कहा कि कभी एक साइड पर काम शुरू कर दिया जाता है तो दूसरी तरफ अधूरा छोड़ दिया जाता है। उन्होंने निर्माण कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इसी दौरान शहर की पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण में सामने आया कि पार्किंग निर्माण लगभग तैयार है, लेकिन ठेकेदार द्वारा हैंडओवर नहीं किए जाने के कारण व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है।

इस पर कलेक्टर ने दो दिन के भीतर पार्किंग हैंडओवर करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि यदि समय पर व्यवस्था शुरू नहीं हुई तो टेंडर निरस्त करने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा, “मैं कल फिर आउंगी। अगर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी मिलीं तो कार्रवाई तय है।” उन्होंने नगरपालिका को भी तत्काल अतिरिक्त टीम लगाकर यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अधिकारियों और ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि पिछली समीक्षा के बाद भी निर्देशों का पालन न होना गंभीर लापरवाही है और अब किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की सख्ती के बाद अब नजर इस बात पर है कि रामराजा लोक फेस-2 और पार्किंग व्यवस्था का काम कितनी जल्दी धरातल पर पूरा होता है।

ये भी पढ़े – निवाड़ी में यातायात पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान: हेलमेट न पहनने वालों को दी आइसक्रीम, नियम पालन का दिया संदेश

  • orchha-ramraja-lok-phase-2-delay-collector-jamuna-bhide-warning-parking-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना