पश्चिम एशिया में शांति के लिए नया कूटनीतिक प्रस्ताव: अमेरिका-ईरान संघर्ष में पाकिस्तान की मध्यस्थता; Islamabad Accord का तमाशा

वाशिंगटन डीसी/तेहरान: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष रोकने के लिए एक नया कूटनीतिक प्रस्ताव सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान की मध्यस्थता में तैयार किए गए इस प्रस्ताव में तत्काल युद्धविराम लागू करने और रणनीतिक समुद्री मार्ग हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की बात कही गई है।

अमेरिकी न्यूज एंजेसी के मुताबिक इस योजना को फिलहाल “इस्लामाबाद अकॉर्ड” नाम दिया गया है। इसके तहत पहले चरण में तुरंत संघर्ष विराम लागू किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में व्यापक शांति समझौते पर बातचीत की जाएगी।रिपोर्ट्स के अनुसार प्रस्ताव के तहत 15 से 20 दिनों के भीतर विस्तृत समझौते को अंतिम रूप देने की योजना है। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे और समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर भी चर्चा होगी।

ये भी पढ़े – वेस्ट एशिया हालात पर भारत की नजर, जयशंकर ने कतर PM और UAE विदेश मंत्री से की बात

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा है। बातचीत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance, अमेरिकी विशेष दूत Steve Witkoff और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का भी नाम सामने आया है।

इसके साथ ही अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों के बीच लगभग 45 दिन के अस्थायी युद्धविराम पर भी चर्चा चल रही है, जिससे स्थायी समझौते का रास्ता तैयार किया जा सके। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव को लेकर अमेरिका, ईरान या पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक ईरान अभी इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है और अंतिम प्रतिक्रिया देना बाकी है।

ये भी पढ़े – वेटिकन सिटी: पोप लियो चौदहवें ने पहले ईस्टर मास पर की शांति की अपील

  • pakistan-mediates-us-iran-conflict-west-asia-peace-proposal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    पूर्वी तुर्किए में 5.5 तीव्रता का भूकंप: 10 किमी गहराई में था केंद्र, तेज झटकों से सहमे लोग

    पूर्वी तुर्किए में गुरुवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना