ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर फिर बौखलाया पाकिस्तान, ISPR की गीदड़भभकी; भारत की कार्रवाई का जख्म अब तक ताजा

इस्लामबाद: पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एक बार फिर भारत विरोधी बयानबाजी देखने को मिली। पाकिस्तानी सेना की प्रोपेगेंडा विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी “दुश्मन साजिश” का जवाब पहले से अधिक ताकत, सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने पिछले वर्ष भारत के साथ हुए चार दिवसीय सैन्य टकराव को “मरका-ए-हक” नाम दिया था। ISPR ने इसे पाकिस्तान के सैन्य इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए दावा किया कि इस संघर्ष ने देश के आत्मविश्वास और सैन्य तैयारी को मजबूत किया।

ISPR ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान वायुसेना भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार अपनी क्षमताओं को आधुनिक बना रही है। बयान में दावा किया गया कि पाकिस्तानी सेना आधुनिक युद्ध तकनीकों और मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस के जरिए किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार है। हालांकि भारत की ओर से पिछले साल किए गए ऑपरेशन सिंदूर की चोट का असर अब भी पाकिस्तान पर साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि बरसी के मौके पर भी पाकिस्तानी सेना अपने पुराने जख्मों को याद कर बयानबाजी करती नजर आई।

आपको बता कि है कि पहलगांव में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के लॉन्चपैड तबाह कर दिए थे।

भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमलों की कोशिश की, जिसके चलते दोनों देशों के बीच करीब 88 घंटे तक सैन्य तनाव बना रहा। बाद में 10 मई 2025 संघर्षविराम लागू हुआ, लेकिन भारत की इस निर्णायक कार्रवाई ने पाकिस्तान की सुरक्षा और सैन्य तैयारियों के दावों की पोल खोल दी थी।

अब ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर ISPR ने बयान जारी कर इसे पाकिस्तान के सैन्य इतिहास का अहम अध्याय बताया और अपनी वायुसेना को “भविष्य के युद्ध के लिए तैयार” बताया। पाकिस्तान ने खुद को “शांतिप्रिय देश” भी बताया है. जबकि दुनिया भर में आतंकवाद को संरक्षण देने को लेकर उसकी लगातार आलोचना होती रही है।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं ने भारतीय सेनाओं के साहस और पराक्रम को सलाम किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की डीपी लगाई और देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय सेनाओं के साहस और उनकी ऐतिहासिक सफलता के प्रति सम्मान प्रकट करने का प्रतीक है।  प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय देश के वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरक मिसाल है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने वालों को भारतीय सशस्त्र बलों ने करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया।

ये भी पढ़े – ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पर पीएम मोदी ने सेना के साहस को किया नमन

  • pakistan-still-rattled-by-operation-sindoor-ispr-issues-hollow-threat-on-first-anniversary-of-india-strike-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना