पाल धनगर समाज ने मनाई लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जयंती, मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बैतूल/सचिन जैन: जिला पाल धनगर समाज बैतूल द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती स्थानीय पाल भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पाल धनगर समाज के अध्यक्ष चिंधुलाल पाल द्वारा लोकमाता अहिल्यादेवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। समारोह में उपाध्यक्ष चैन सिंह सागरे, रामदयाल पाल, सचिव शिवकिशोर पाल, पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार कामरेड कुंदन राजपाल, कोषाध्यक्ष जयदयाल पाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमिला मोरे, रामकलीबाई पाल, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय पाल तथा जिला अध्यक्ष राजेश पाल सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बैतूल: संगठनात्मक मजबूती के लिए भाजपा की कामकाजी बैठक; हेमंत खंडेलवाल बोले- सतत संपर्क और संवाद से बढ़ता है पार्टी का सम्मान

सम्मान समारोह में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली रिया पाल (85 प्रतिशत), शेखर पाल (83 प्रतिशत) और सूरज पाल (82 प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10वीं में ऋषभ चंदेल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा वंश सागरे, वेदांशी पाल (87 प्रतिशत), राशि पाल, प्राची पाल और वंशिका पाल (85 प्रतिशत), तनिष्का पाल (84 प्रतिशत) तथा भुवन पाल (75 प्रतिशत) को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। टिकारी निवासी सुखनंदन मोरे की पुत्री डॉ. वर्षा मोरे को कृषि विषय में पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, जबकि राजकुमार पाल के पुत्र अतुल पाल को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अतुल पाल को पूर्व में Mohan Yadav द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर के आदर्शों, समाजसेवा, न्यायप्रियता और जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्यादेवी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। वक्ताओं ने महिलाओं, युवाओं और समाजजनों से शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन दरबारीलाल पाल ने किया।

ये भी पढ़े – बैतूल: प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल करेंगे जनसुनवाई, सुनेंगे आमजन की समस्याएं

 
 
  • pal-dhangar-samaj-ahilyabai-holkar-301st-birth-anniversary-betul
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना