बैतूल: संगठनात्मक मजबूती के लिए भाजपा की कामकाजी बैठक; हेमंत खंडेलवाल बोले- सतत संपर्क और संवाद से बढ़ता है पार्टी का सम्मान

बैतूल: भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में आयोजित कामकाजी बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रशिक्षण वर्गों की सफलता और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी की कामकाजी और कोर समिति की बैठकें शत-प्रतिशत पूर्ण हुई हैं और भाजपा लगातार सक्रिय रहने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में पहचान रखती है।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं के सम्मान को बढ़ाती है और सतत संपर्क एवं संवाद के साथ पार्टी को समय देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा हर माह बैठकों का टाइम टेबल तय किया गया है और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

ये भी पढ़े – बैतूल आयुष विभाग की समीक्षा बैठक: मुख्यालय छोड़ने वाले कर्मचारियों पर सख्ती, समय पर अस्पताल खोलने के निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग संगठन प्रभारी कांतदेव सिंह ने कहा कि बैतूल जिले में समन्वय के साथ संगठनात्मक कार्य बेहतर ढंग से हो रहे हैं, जो अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने आगामी प्रशिक्षण वर्गों में अनुशासन और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही।

जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले के 30 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो चुके हैं और अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उद्घाटन से समापन तक अनुशासन और संगठनात्मक निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।

जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि जनता का भाजपा पर बढ़ता विश्वास संगठन की जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक नियमित बैठकों के जरिए संगठन लगातार संवाद बनाए हुए है। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, योगेश पंडाग्रे, चंद्रशेखर देशमुख, गंगा उइके और जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री कृष्णा गायकी एवं आभार प्रदर्शन कमलेश सिंह ने किया।

ये भी पढ़े – गौ-सुरक्षा और जनहित के खिलाफ फैसला: बैतूल की कड़ाई पंचायत में कचरा डंपिंग योजना पर फिर खड़ा हुआ विवाद

  • betul-bjp-working-committee-meeting-focus-on-organization-and-training
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    चंदेरी में महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा हटाने पर लोधी समाज में आक्रोश, पुनर्स्थापना की मांग

    चंदेरी।कुलदीप शर्मा| चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महोली चौराहे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत