पांढुर्णा में भीषण हादसा, 50 फीट खाई में गिरी कार, 7 लोग घायल

छिंदवाड़ा: पांढुर्णा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

ब्रांणवाणी जानकारी के अनुसार सभी घायल आठनेर (जिला बैतूल) के निवासी हैं, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे में  घायलों में रूपेश डोंगरे, प्रमोद खरे, मंडा डोंगरे, अंजली डोंगरे, किरण डोंगरे, काजल खरे और अक्षय डोंगरे शामिल हैं। सभी को सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़े – पांढुर्णा: मोहगांव बैल बाजार में गौ तस्कारी का आरोप; कार्यवाई की मांग

  • pandhurna-car-accident-50-feet-ditch
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में