कासगंज में अपराधियों पर शिकंजा: दो फरार हमलावर दबोचे, तमंचा और कारतूस मिले

कासगंज: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटियाली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 16 मई 2026 को की गई।

पुलिस अधीक्षक ओ०पी० सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना पटियाली पुलिस ने मु0अ0सं0 127/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनुज पुत्र शिवकुमार और अमर पुत्र शिवकुमार उर्फ खुशी, निवासी ग्राम बहोरनपुरा थाना पटियाली, जनपद कासगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने अनुज के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और दो मिस कारतूस बरामद किए, जबकि अमर के पास से एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – कासगंज: अवैध ईंट भट्टों और खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मड मिक्सचर ट्रैक्टर समेत 2 वाहन सीज

  • patiyali-police-action-attempt-to-murder-arrest-weapon-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना