PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से घर वापसी ने राज्य के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज कर दी है। दिल्ली के ‘पावर कॉरिडोर्स’ का लंबा अनुभव लेकर लौटे इन साहब ने PHQ (पुलिस मुख्यालय) में अपनी उपस्थिति तो दर्ज करा दी है, लेकिन चर्चाओं का बाजार वल्लभ भवन (मंत्रालय) की पांचवीं मंजिल तक गर्म है।

‘वेटिंग फॉर पोस्टिंग’ और रसूख की जंग

ब्रांडवाणी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार एक नियमित वापसी के बाद अधिकारी ‘आमद’ दर्ज कराते हैं, लेकिन यहाँ मामला केवल जॉइनिंग का नहीं, बल्कि ‘मलाईदार’ और ‘वजनदार’ पदस्थापना का है। सूत्रों के मुताबिक, साहब की नजर विभाग के उन चुनिंदा ‘पावर सेंटर्स’ पर है, जहाँ नीतिगत निर्णयों और जिले की कमान पर नियंत्रण रहता है।

‘एडीजी’ से ‘डीजी’ स्तर के समीकरणों में बदलाव

दिल्ली से लौटे इन अधिकारी के रसूख ने पहले से कतार में लगे कद्दावर दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। प्रशासनिक गलियारों में इसे ‘इम्पोर्टेड वर्सेस लोकल’ की जंग के रूप में भी देखा जा रहा है। साहब की सक्रियता और मंत्रालय के गलियारों में उनकी ‘सॉफ्ट लॉबिंग’ यह संकेत दे रही है कि वे किसी साधारण लूप-लाइन पद पर संतुष्ट होने वाले नहीं हैं।

‘चाय पर चर्चा’ और पुराने नेटवर्क का एक्टिवेशन

PHQ में पदभार की औपचारिक प्रतीक्षा के बीच, साहब ने अपने पुराने संपर्कों को ‘री-एक्टिवेट’ करना शुरू कर दिया है, नौकरशाही में इसे “नेटवर्किंग एंड अलाइनमेंट” कहा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट के बहाने अपनी उपयोगिता और दिल्ली के ‘एक्सपोजर’ का हवाला दिया जा रहा है।

मंत्रालय का रुख और आगामी आदेश का इंतजार

असली पटकथा अब गृह विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय के बीच लिखी जानी है। क्या ‘साहब’ का दिल्ली वाला अनुभव उन्हें ADG/DG स्तर के किसी महत्वपूर्ण विंग (जैसे इंटेलिजेंस या कानून-व्यवस्था) की कमान दिला पाएगा? या फिर पहले से जमे हुए ‘सिपहसालार’ अपनी स्थिति बरकरार रखने में कामयाब होंगे?

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि तेज हे की “साहब दिल्ली से सूटकेस कम, और संपर्कों की लिस्ट ज्यादा लेकर आए हैं। अब देखना है कि मंत्रालय की मुहर किस नाम पर लगती है” 

  • phq-ministry-lobbying-intensifies-deputation-return
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

आगे पढ़ें
सटई रोड पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बोलेरो ने गाय को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

छतरपुर:  शहर के सटई रोड पर सोमवार को तेज…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी