आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी; महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरेंगे, सरकार का बड़ा ऐलान संभव

नई दिल्ली/विशेष संवाददाता: महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद देश में मचे सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस संबोधन के जरिए महिला आरक्षण बिल पर सरकार का पक्ष स्पष्ट करेंगे और विपक्ष के अड़ियल रुख पर कड़ा प्रहार कर सकते हैं।

कैबिनेट बैठक में बरसे पीएम- ‘विपक्ष को चुकानी होगी कीमत’

ब्रांडवाणी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में आज प्रधानमंत्री ने एक उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी का सख्त तेवर देखने को मिला। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए लाए गए इस ऐतिहासिक बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को एक बार फिर उजागर किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों से कहा की “विपक्ष ने इस बिल को गिराकर महिलाओं के खिलाफ काम किया है और इस ऐतिहासिक भूल की कीमत उन्हें निश्चित तौर पर चुकानी पड़ेगी।”

‘हर गांव तक पहुँचाएं विपक्ष की नकारात्मक सोच’

इस कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भाजपा और सरकार के प्रतिनिधि देश के हर छोटे से छोटे गांव में जाएं और इस महिला आरक्षण बिल के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दे, साथ ही उन्होंने यह संदेश दिया की ये महिला आरक्षण बिल की जानकारी हर गांव और कस्बे में हर घर तक पहुँचना चाहिए। जिससे जनता यह तय कर पाए की विपक्ष महिलाओं के सशक्तीकरण के खिलाफ है।

सियासी गलियारों में मची हलचल

महिला आरक्षण बिल के गिरने को सरकार एक बड़े चुनावी मुद्दे में बदलने की तैयारी में है। आज रात होने वाला प्रधानमंत्री का संबोधन इस दिशा में पहला और सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी आज के भाषण में ‘नारी शक्ति’ को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे और सीधे जनता की अदालत में अपनी बात रखेंगे।

क्या संबोधन में आ सकते हैं ये बड़े मुद्दे?

राजनैतिक विशेषज्ञों के अनुसार पीएम मोदी के संबोधन में संसद में बिल गिरने के बाद सरकार का रुख, महिला आरक्षण पर आगे की रणनीति, डिलिमिटेशन और सीट बढ़ोतरी पर स्पष्टता, अंतरराष्ट्रीय हालात (खासकर पश्चिम एशिया तनाव) और देश की आर्थिक और सुरक्षा स्थिति के बारे मैं बात कर सकते है।

पहले कब-कब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े विषय पर देश को संबोधित किया?

1. 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के दौरान ₹500 और ₹1000 के नोट बंद करने की घोषणा और काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम
2. 2020–21 में कोरोना काल के समय जनता कर्फ्यू की घोषणा, लॉकडाउन लागू करने का ऐलान और “थाली-ताली” और “दीया जलाओ” अभियान
3. 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक/राष्ट्रीय सुरक्षा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के बाद राष्ट्र को सुरक्षा और सेना के समर्थन का सन्देश दिया
4. मार्च 2021 में वैक्सीनेशन और आत्मनिर्भर भारत के तहत मुफ्त वैक्सीन अभियान का ऐलान और “आत्मनिर्भर भारत” पर जोर
5. 2023–2026 में और नीतिगत मुद्दे महिला आरक्षण बिल पर संसद में संबोधन और डिलिमिटेशन और लोकतांत्रिक सुधारों पर भाषण 
6. 2019 में जम्मू एंड कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर देश को संबोधित किया
7. 12 मार्च 2025 को ऑपरेशन सिंदूर पर बात कर अपने देश को संबोधित किया

पीएम मोदी ने कहा की, जनता को बताया जाए कि कैसे एक प्रगतिशील कदम को विपक्षी दलों ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण रोक दिया।

  • PM-Mod- will-address-the-nation-tonight-at-8:30-pm-will-corner-th-opposition-on-the-Women's-Reservation-Bill-a-major-governmen-announcement-is-possible
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे