गुना: नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही

गुना/ गौरव शर्मा:  गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया साथ ही उसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।

लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज

26 अप्रैल 2026 को आरोन थाने पर एक मां द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 24 अप्रैल 2026 से लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 111/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर किशोरी की त्वरित खोजबीन शुरू की गई ।

बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया

पुलिस द्वारा लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि राजपाल प्रजापति निवासी ग्राम डोंगर थाना जामनेर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजपाल प्रजापति के विरुद्ध प्रकरण में धारा 87, 64(2)(m) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट तथा एससीएसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं का इजाफा कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई एवं जिसकी तलाश में सतत सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी राजपाल, पुत्र भुजवल प्रजापति उम्र 23 साल निवासी ग्राम डोंगर थाना जामनेर जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।

विशेष योगदान

आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक रविनंदन शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल, प्रधान आरक्षक राममोहन दुवे, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक प्रताप मौर्य व महिला आरक्षक पूजा यादव एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है

  • police-take-action-in-case-of-kidnapping-minor-girl-in-guna
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर डबरा में जश्न: विधायक सुरेश राजे बोले जनता ने लोकतंत्र की रक्षा की

डबरा/ भरत रावत: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी…

आगे पढ़ें
दतिया उपचुनाव परिणाम पर कांग्रेस-सपा का भाजपा पर हमला, जनता के जनादेश को बताया बदलाव का संकेत

भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन