कुंभ और महाकुंभ ने दिलाई वैश्विक पहचान, प्रयागराज में 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रयागराज: नगर निगम के नवनिर्मित सदन हॉल और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा बिना रुके और बिना थमे निरंतर आगे बढ़ रही है, जो मां गंगा की धारा की तरह अविरल है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज आज सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक गौरव और आधुनिक विकास का संगम बन चुका है और अब यह शहर भय, अराजकता और माफियागिरी से पूरी तरह मुक्त होकर नई पहचान स्थापित कर रहा है।

सीएम योगी ने कुंभ-2019 और महाकुंभ-2025 का उल्लेख करते हुए कहा कि इन आयोजनों ने प्रयागराज को वैश्विक पहचान दिलाई है और यूनेस्को द्वारा कुंभ को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता मिलना भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से शहर में व्यापक विकास कार्य हुए हैं, जिनमें आधुनिक नगर निगम भवन, पार्क, सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं, जो आने वाले समय में स्थायी धरोहर बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले प्रयागराज में अराजकता और भय का माहौल था, लेकिन अब शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे, पुल निर्माण और अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के साथ विकास को हर वार्ड और मोहल्ले तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सफाईकर्मियों को किट देकर सम्मानित भी किया गया और नगर निगम की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।

ये भी पढ़े – बेसिक शिक्षा में यूपी ने बनाई नई पहचान: ऑपरेशन कायाकल्प से बदले 1.32 लाख स्कूल, 96.30% संतृप्तिकरण के साथ ‘योगी मॉडल’ बना राष्ट्रीय उदाहरण

  • prayagraj-vikas-yatra-cm-yogi-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू