भीषण गर्मी में पानी संकट: बेगमगंज की कई पंचायतों में नल-जल योजना फेल, ग्रामीणों को खेतों के कुओं से लाना पड़ रहा पानी

रायसेन: जिले के बेगमगंज जनपद पंचायत अंतर्गत मरखेड़ा गुलाब पंचायत के जमुनिया टेकापार कला और बेरखेड़ी गांवों में भीषण गर्मी के बीच गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में स्थिति यह है कि महिलाएं, पुरुष और बच्चे दूर-दराज खेतों में बने कुओं से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। कई लोग बाइक और बैलगाड़ियों के माध्यम से पानी ढोते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोग पैदल ही कई किलोमीटर दूर जाकर पानी ला रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल-जल योजना तो संचालित है, लेकिन बोर में लगी मोटर खराब या फंसी होने के कारण पानी की आपूर्ति लंबे समय से बंद है। ग्रामीणों के अनुसार यह स्थिति करीब एक वर्ष से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। पानी की किल्लत के कारण लोगों को गंदा और मटमैला पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पानी ढोने की वजह से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है और खासकर महिलाओं पर इसका सबसे ज्यादा बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री की “हर घर नल से जल” योजना के बावजूद गांवों में पानी की वास्तविक स्थिति अलग है, जहां नल तो लगे हैं लेकिन उनमें पानी नहीं आता। फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

ये भी पढ़े – रायसेन-भोपाल मार्ग पर बस हादसा, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

  • raisen-begumganj-water-crisis-marखेड़ा-gulab-panchayat-jamuniya-tekapar-berkhedi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना