जनगणना-2027 में रायसेन का रिकॉर्ड प्रदर्शन: हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन में प्रदेश में नंबर-1, 33% से अधिक योगदान

रायसेन:  कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जनगणना-2027 के तहत संचालित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिले ने प्रदेश में अग्रणी स्थान हासिल करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। प्रभावी कार्यप्रणाली, मजबूत मॉनिटरिंग और व्यापक जनसहभागिता के चलते जिले ने प्रथम चरण में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।

नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 2,794 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLBs) में से 429 ब्लॉक्स का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कि मध्यप्रदेश में सर्वाधिक है। 04 मई 2026 तक के पोर्टल आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 1,270 HLBs पूर्ण हुए हैं, जिनमें से अकेले रायसेन जिले का योगदान 429 यानी 33.78 प्रतिशत है।

ये भी पढ़े – रायसेन: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 और गेहूँ उपार्जन कार्यों की समीक्षा की गई

जिले में शेष ब्लॉक्स में भी कार्य तेजी से जारी है और केवल 31 HLBs का कार्य शेष बचा है, जिन्हें शीघ्र पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही जिले में 04 मई तक 1,93,735 जनगणना मकानों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसमें 1,60,280 परिवारों का डेटा संकलित किया गया है। कुल 7,25,310 जनसंख्या का विवरण भी दर्ज किया गया है।

स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप 21,483 सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (Self Enumeration ID) जनरेट कर नागरिकों द्वारा सफलतापूर्वक उपयोग की जा रही हैं।  प्रशासन द्वारा नवाचार आधारित पहलों के जरिए स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया, जिससे कार्य में गति आई।

रायसेन जिले ने स्वगणना में पहले स्थान के बाद अब मकान सूचीकरण (Census Houses) में भी प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि सशक्त नेतृत्व, टीम वर्क और जनसहभागिता के समन्वय से उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।  यह उपलब्धि जिले के प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, चार्ज अधिकारियों और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

ये भी पढ़े – रायसेन जनसुनवाई में आमजन को राहत: डिप्टी कलेक्टर अल्का सिंह ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निराकरण, शेष पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • raisen-census-2027-hlo-top-performance-madhya-pradesh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवराज के गुस्से का एक और VIDEO वायरल, स्वागत व्यवस्था पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj…

    आगे पढ़ें
    विधायक संजय पाठक पर मानहानि मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायक Sanjay Pathak से जुड़े…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?