रायसेन पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा प्रवेश प्रक्रिया जारी, 29 मई 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

रायसेन: शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रायसेन में संचालित तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्थान में प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 मई तक चलेगी। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एस.पी. कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच संचालित हैं। यह डिप्लोमा कोर्स 10वीं के आधार पर विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग क्षेत्र में सीधे करियर बनाने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि नवीन शैक्षणिक व्यवस्था (NEP) के तहत डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 12वीं के समकक्ष मान्यता भी दी जा रही है, जिससे आगे उच्च शिक्षा के द्वार और अधिक खुल जाते हैं। डिप्लोमा पूरा करने के बाद छात्र बीटेक के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

संस्थान द्वारा छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कोडिंग लैब की शुरुआत की गई है, ताकि वे आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें। इसके साथ ही “सुभाष” पहल के तहत विदेशी भाषा सीखने का भी अवसर दिया जा रहा है, जिससे छात्रों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार क्षमता बढ़ सके।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन कियोस्क, डीटीई काउंसलिंग पोर्टल या कॉलेज में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं या दिए गए मोबाइल नंबरों पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • raisen-government-polytechnic-college-diploma-admission-registration-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना