रायसेन: विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सागौर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस, चार-चार लाख की सहायता राशि के पत्र सौंपे

रायसेन: जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम सगौर में हुए दर्दनाक कुआं हादसे के बाद क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी सोमवार को गांव पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाली तीन मासूम बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शासन द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के पत्र सौंपे।

विधायक ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान कहा कि इस दुखद घड़ी में शासन और प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है, जिससे पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। गौरतलब है कि शनिवार सुबह ग्राम सगौर में तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी।

इसके बाद राज्य शासन द्वारा आरबीसी 6-4 के प्रावधान के तहत प्रत्येक परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। विधायक ने पीड़ित परिजनों को सहायता स्वीकृति पत्र सौंपते हुए आश्वासन दिया कि राशि शीघ्र ही उनके खातों में पहुंच जाएगी। इस दौरान विधायक ने गांव की पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि गांव में एक नया सामुदायिक कुआं स्वीकृत किया गया है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। विधायक ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को पेयजल समस्या से शीघ्र राहत दिलाई जाए। इस मौके पर अंकित जैन, पूजा जैन सहित सरपंच और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – रायसेन पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा प्रवेश प्रक्रिया जारी, 29 मई 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

  • raisen-prabhuram-choudhary-sagaur-kuan-hadsa-aid-announcement-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना