रायसेन नेशनल लोक अदालत में 1725 प्रकरणों का निराकरण, ₹9.91 करोड़ की समझौता राशि तय

रायसेन: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को रायसेन जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी तहसील न्यायालयों में वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया।

जिला मुख्यालय रायसेन में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश Anil Kumar Sohane द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी और पक्षकार मौजूद रहे।

लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामलों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निराकरण के लिए जिलेभर में कुल 23 खंडपीठों का गठन किया गया। इन खंडपीठों द्वारा न्यायालयों में लंबित 407 प्रकरणों और 1318 प्री-लिटिगेशन मामलों सहित कुल 1725 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन मामलों में ₹9 करोड़ 91 लाख 44 हजार 803 की समझौता राशि तय हुई, जिससे 2085 लोगों को लाभ मिला।

इस दौरान एक 13 साल पुराने विवाद का भी समाधान चर्चा का विषय बना। मामला ₹10 लाख के चेक विवाद से जुड़ा था, जिसमें कैलाश चौहान और निर्भय सिंह के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी। दोनों कभी गहरे मित्र थे, लेकिन लेन-देन के विवाद ने रिश्तों में दूरी पैदा कर दी थी।

लोक अदालत में दोनों पक्षों को समझाइश दी गई कि कानूनी लड़ाई से अधिक महत्वपूर्ण आपसी संबंध और मानसिक शांति है। बातचीत और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हुए और मुस्कुराते हुए विवाद समाप्त कर दिया। 13 साल पुरानी रंजिश खत्म होने के बाद यह मामला लोक अदालत की सफलता की मिसाल बन गया। आयोजकों ने कहा कि लोक अदालत केवल मामलों का निपटारा ही नहीं करती, बल्कि टूटते रिश्तों को जोड़ने का भी कार्य करती है।

ये भी पढ़े – जल गंगा संवर्धन अभियान: प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने रायसेन के पूरन तालाब में किया श्रमदान

  • raisen/national-lok-adalat-1725-cases-settlement-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना