रायसेन: पेयजल समस्याओं का तत्परता से करें निराकरण; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव, 26 मई 2026। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्व प्रकरणों, धारणाधिकार मामलों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

पेयजल समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों से कहा कि आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी पेयजल समस्या की जानकारी मिले, वहां तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर निजी बोर अधिग्रहित कर पेयजल संकट का समाधान किया जाए। साथ ही नगरीय निकायों में भी सुचारू पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी की समीक्षा

बैठक में लोक सेवा गारंटी और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की अनुभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण और समयबद्ध निराकरण किया जाए। इसके अलावा खाद्य अधिकारियों को पीडीएस वितरण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जबकि एसडीएम, तहसीलदार और विभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

  • Raisen Promptly resolve drinking water problems Collector Arun Vishwakarma
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना