रायसेन: संबल योजना के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश

रायसेन: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, पेयजल आपूर्ति, संबल योजना, उपार्जन कार्य और फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने संबल योजना के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना के तहत सभी श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। साथ ही सीएमओ बरेली और उदयपुरा को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे संबल प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं।

बैठक में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए और जहां भी पेयजल की समस्या हो, वहां तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। नगरीय निकायों में भी नियमित जल आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी सीएमओ को निर्देशित किया गया।

इसके अलावा आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित राजस्व प्रकरणों, धारणाधिकार मामलों और अन्य विवादित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को सीएम हेल्पलाइन के मामलों का त्वरित समाधान करने तथा ई-विकास पोर्टल पर अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने उपार्जन कार्यों की समीक्षा करते हुए उपज की मैपिंग और सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी अनुभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे।

ये भी पढ़े – पॉलीटेक्निक कॉलेज रायसेन में प्रवेश पंजीयन 29 मई तक

  • raisen-sambal-yojana-pending-cases-review-collector-instructions
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू