रायसेन: जिला स्तरीय युवा संगम मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव:   जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 12 मई 2026 को गैरतगंज विकासखण्ड के देवनगर स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया जा रहा है।

विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध

जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित यह युवा संगम मेला 12 मई को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक आयोजित होगा। इस युवा संगम मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के साथ ही शासन की स्वरोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी

इस जिला स्तरीय युवा संगम मेले में नवभारत फर्टीलाइजर भोपाल, भास्कर मण्डीदीप, आईपीएस भोपाल, इंसुलेटर एण्ड इलेक्ट्रिकल्स मण्डीदीप, यश्यवी ग्रुप मण्डीदीप, सागर मेनिफेक्चर तामोट, होम हेल्प सेंटर रायसेन, हकाई सिकरोटी मण्डीदीप, आर सेठी रायसेन, वोल्वो आयशर वगरोदा, पुखराज प्रा.लि. भोपाल समर्थन ट्रस्ट भोपाल द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।

अनिवार्य योग्यता

इसके लिए अनिवार्य योग्यता पदानुसार कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिग्री इंजीनियरिंग है। आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित है।

इस अवसर पर ऐसे अभ्यर्थी जो स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें विभिन्न स्वरोजगारमूलक विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

  • raisen-yuva-sangam-mela-2026-employement-job-fair
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?