भोपाल में कलेक्टर की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और संसाधनों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में अस्पतालों में स्टाफ की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और उपचार व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: रायसेन: उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन ई-स्टाम्प और अनुबंध सुविधा शुरू

  • patient-welfare-committee-meeting-chaired-by-collector-bhopal-review-health-services
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ