राम मंदिर ऑनलाइन दर्शन में बड़ा बदलाव, विशिष्ट दर्शन विकल्प हटाया गया

अयोध्या/आदित्य शंकर तिवारी: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में अहम बदलाव करते हुए ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था को और सरल बना दिया है। अब ‘विशिष्ट दर्शन’ का विकल्प हटा दिया गया है और केवल सुगम दर्शन तथा सामान्य दर्शन की सुविधा ही उपलब्ध रखी गई है। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर राम मंदिर में रामलला और राम परिवार के दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट का यह कदम दर्शन प्रक्रिया में समानता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब सभी श्रद्धालुओं को एक समान श्रेणी में दर्शन की सुविधा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, आगामी 30 तारीख तक के सभी स्लॉट पहले ही फुल हो चुके हैं, जिससे दर्शन के प्रति श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था साफ दिखाई देती है। सुगम दर्शन पास के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामलला और राम परिवार के दर्शन होंगे, जबकि सामान्य दर्शन पास में रामलला, राम परिवार के साथ-साथ सप्तमंडपम और कुबेर टीला के दर्शन भी शामिल हैं।
इसके अलावा, अब एक पास पर अधिकतम पांच श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति होगी। पहले सुगम दर्शन पास पर आठ लोगों को अनुमति थी, जिसे घटाकर पांच कर दिया गया है, ताकि व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित और नियंत्रित रह सके।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

  • ram-mandir-online-darshan-change
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

छतरपुर के प्राचीन मंदिर से कलश चोरी, 8 दिन बाद भी सुराग नहीं; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी

छतरपुर।अमित अवस्थी| जिले के ग्राम बगौता स्थित प्राचीन मोहन…

आगे पढ़ें
संसद हंगामे पर कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला: ‘सदन नहीं चलने देना चाहता विपक्ष’, Gen-Z प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया