दतिया: बारिश में जलमग्न हुआ आंगनबाड़ी और स्कूल, 2-3 साल से तालाब की सफाई नहीं

सेवढ़ा/दतिया। संतोष चंसोलिया| दतिया जिले की ग्राम पंचायत नहला के रामपुरा बुजुर्ग में बारिश ने पंचायत की तैयारियों की पोल खोल दी है। गांव का आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इससे छोटे बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हर साल बनती है यही स्थिति

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर बरसात में आंगनबाड़ी और स्कूल परिसर में पानी भर जाता है, लेकिन पंचायत ने अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया। उनका आरोप है कि बारिश से पहले तालाब की सफाई नहीं कराई गई, जिससे गाद और कचरे के कारण पानी गांव की ओर फैल गया।

23 साल से नहीं हुई तालाब की सफाई

ग्रामीणों के मुताबिक, तालाब की वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण उसकी जलधारण क्षमता खत्म हो गई है। वहीं पानी निकासी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। ग्राम पंचायत नहला के सरपंच रवि पटेल ने बताया कि एक-दो दिन में पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लगभग 23 वर्षों से तालाब की नियमित सफाई नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि मनरेगा के कार्य बंद होने के कारण इस वर्ष भी सफाई नहीं हो पाई।

अतिक्रमण भी बना बड़ी वजह

पंचायत सचिव चंद्रशेखर झा ने बताया कि तालाब के आसपास अतिक्रमण होने से पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है। इसी कारण बारिश का पानी गांव और शासकीय संस्थानों तक पहुंच रहा है।

प्रशासन ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित ग्राम पंचायत को तत्काल साफ-सफाई तथा जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब की तत्काल सफाई, अतिक्रमण हटाने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बच्चों और महिलाओं को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • rampura-bujurg-school-anganwadi-waterlogging-rain-datia-news
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

भोपाल में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तेज, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में खेल सुविधाओं के विस्तार…

आगे पढ़ें
इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर: नगर निगम में घोटालों का सिलसिला थमने का…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया