
रतलाम/आशीष शर्मा: जिले के जावरा अनुभाग में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। यह घटना अबु सईद दरगाह के पास हिंदू छिपापुरा क्षेत्र में असलम शेख के घर में हुई, जहां चोरों ने करीब सवा लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार सुबह करीब 11 बजे एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापस लौटने पर देखा कि घर का गेट खुला था और अंदर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।परिजनों के मुताबिक, घर से करीब सवा लाख रुपए नकद और ज्वेलरी चोरी हो गई है।
पीड़ित असलम के भाई जाफर ने बताया कि छोटे भाई अकरम की शादी अगले महीने है, जिसकी तैयारी के लिए नकदी घर में रखी गई थी।घटना की सूचना सिटी पुलिस थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़े – जावरा सिविल हॉस्पिटल में एमडीएस सर्जन डॉ. राज कपूर दांगी की नियुक्ति, अब चेहरे व जबड़े की जटिल सर्जरी होगी मुफ्त
- ratlam-javra-daylight-theft-abu-saeed-dargah-area-cash-jewellery-stolen-investigation









