जावरा पुलिस की बड़ी सफलता: भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास चलती पिकअप से शराब चोरी करने वाले कंजर डेरे के तीन आरोपी गिरफ्तार, कटर और बाइक जब्त

रतलाम: जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास पिकअप वाहन से शराब चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई चार पेटी बीयर, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक कटर बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को फरियादी निखिल सिलोदिया निवासी ग्राम दताना, जिला उज्जैन ने थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उज्जैन-जावरा रोड स्थित भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास खड़ी उसकी पिकअप वाहन से अज्ञात बदमाश चार पेटी शासकीय शराब चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 262/2026 धारा 305(सी) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना और सघन जांच के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीष पिता बबलू हाड़ा (21 वर्ष), रोहित पिता अशोक चौहान (24 वर्ष) और राहुल पिता गोरिया कंजर (30 वर्ष) निवासी कंजर डेरा उखेड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई चार पेटी बीयर, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर ली। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई लगभग 30 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल और चोरी करने में प्रयुक्त कटर भी जब्त किया गया है।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

ये भी पढ़े – जावरा के प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार: विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने अमले के साथ किया निरीक्षण, सावन से पहले मरम्मत के निर्देश

  • ratlam-jawara-industrial-area-police-arrested-three-thieves-stealing-liquor-from-pickup-vehicle
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया