जावरा: भाजपा कार्यकर्ता परिचय एवं संवाद कार्यक्रम में पवन पाटीदार का संबोधन, कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर

रतलाम/जावरा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता परिचय एवं संवाद कार्यक्रम में संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तन, मन और धन से देश और पार्टी के प्रति समर्पित रहता है, चाहे वह किसी भी पद पर हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंचता है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले योजनाओं की राशि का पूरा लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाता था।

पवन पाटीदार ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए यादगार रहेगा। इससे पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर महावर (नंदू पहलवान) ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो लगभग 51 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और संगठन में अहम भूमिका निभाता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार (बालू सेठ) ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा मोर्चा ने विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय चुनावों में पूरी मेहनत से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा को लगातार जीत मिली। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह की जीत जारी रहने की बात कही। कार्यक्रम में पवन पाटीदार का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश भाटी एडवोकेट ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोलंकी ने किया।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – जावरा: “महावीर गौतम प्रसादी गृह” योजना को समाज का मिल रहा व्यापक समर्थन, सेवा कार्य की सराहना

  • ratlam-jawra-bjp-bc-morcha-pawan-patidar-workers-meeting-organizational-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना