कालूखेड़ा उपमंडी का शुभारंभ, पहले दिन 1500 बोरी आवक, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ: विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय

रतलाम/आशीष शर्मा की रिपोर्ट: जावरा विधानसभा क्षेत्र के कालूखेड़ा में उपमंडी का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। इस मौके पर किसानों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया और पहले ही दिन लगभग 1500 बोरी कृषि उपज की आवक दर्ज की गई। उपमंडी का शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह उपमंडी क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी, जिससे उन्हें अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और समय पर उचित मूल्य भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के. सिंह कालूखेड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि उपमंडी शुरू होने से किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर दाम मिल सकेंगे।

उपमंडी शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद दख, नितेश भंडारी सहित कई व्यापारियों और किसानों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कुल 32 व्यापारियों को लाइसेंस भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, कैलाश बारोड, घनश्याम बैरागी, बद्रीलाल शर्मा, रतन लाकड़, शिवेंद्र माथुर, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, देवेंद्र शर्मा, दिलीप शाकल्य सहित बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद मुहूर्त नीलामी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कृषि उत्पादों के दाम इस प्रकार रहे. गेहूं ₹5100 प्रति क्विंटल, लहसुन ₹41,000, अलसी ₹9000, खसखस ₹1,16,000, डॉलर चना ₹11,000 और धनिया ₹17,000 प्रति क्विंटल। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी संघ के सचिव मुकेश धुतार ने किया तथा आभार मंडी सचिव रसू वसुनिया ने माना।

ये भी पढ़े – जावरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र और कृषि विभाग ने मिलकर दिया हरियाली का संदेश

  • ratlam-jawra-kalukheda-up-mandi-inauguration-1500-bags-arrival-farmers-benefit
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना