रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपहृत मासूम सयान को शिवपुरी से छुड़ाया

रतलाम/आशीष शर्मा की रिपोर्ट: जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने हुसैन टेकरी क्षेत्र से छह माह के मासूम बच्चे के अपहरण के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने राजस्थान के एक संगठित गिरोह से जुड़े दो वयस्क आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

ऐसे हुआ था मासूम का अपहरण

पुलिस के अनुसार फरियादी साहिल अपने परिवार के साथ पिछले करीब 15 दिनों से हुसैन टेकरी जावरा में ठहरा हुआ था। 4 और 5 जून की दरमियानी रात वह अपनी पत्नी, बच्चों और परिजनों के साथ चिराग गेस्ट हाउस के पास एक दुकान के बाहर सो रहा था। उसी स्थान पर एक अज्ञात महिला, पुरुष और एक बच्चा भी आकर सो गए थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब साहिल की नींद खुली तो उसका छह माह का पुत्र सयान गायब था। साथ ही पास में सो रहे अज्ञात महिला, पुरुष और बच्चा भी मौके से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट, भौतिक साक्ष्य और परिस्थिति जन्य तथ्यों के आधार पर काम शुरू किया। पुलिस टीम ने संभावित भागने के रास्तों की पहचान करते हुए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार जांच के बाद संदिग्ध महिला, पुरुष और एक किशोर की पहचान की गई तथा उनके मूवमेंट को ट्रैक किया गया।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन शिवपुरी क्षेत्र में मिली। इसके बाद रतलाम पुलिस ने शिवपुरी पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत मासूम सयान को सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है- निजाम मंसूरी (34 वर्ष) निवासी बंजारा मोहल्ला, अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान), रुपाबाई (32 वर्ष) निवासी एलन हॉस्पिटल के पास कच्ची बस्ती, झालावाड़ (राजस्थान), एक विधि-विरुद्ध किशोर बालक

मानव तस्करी एंगल की भी जांच

पुलिस अब आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान अपहरण के उद्देश्य, संभावित मानव तस्करी नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

मामले के खुलासे में उपनिरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार तथा आरक्षक तुषार सिसोदिया ने तकनीकी विश्लेषण और आरोपियों की ट्रैकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महज 24 घंटे के भीतर मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, धराड़ चौकी में दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण और जागरूकता संदेश

  • Ratlam Police Cracks 6-Month-Old Infant Kidnapping Case Within 24 Hours Child Rescued Safe
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया