रतलाम में अवैध डोडाचूरा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 52 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 किलो 380 ग्राम डोडाचूरा जप्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तथा एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जावरा–सीतामऊ रोड स्थित महादेव खाल, बोरवनी फंटा ग्राम असावती के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 4 बैगों में भरा हुआ पीसा हुआ डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 52 किलो 380 ग्राम है और अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोदसिंह (34 वर्ष, निवासी रायसेन) और धर्मेंद्रसिंह (26 वर्ष, निवासी रायसेन) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना रिंगनोद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शरीफ खान सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस का अवैध गतिविधियों पर सख्त अभियान, हेल्पलाइन से मिली 17 शिकायतों पर कार्रवाई

  • ratlam-ringnod-police-52kg-dodachura-seizure-ndps-act-arrest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

    डबरा।भरत रावत| डबरा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप