‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत रतलाम में साइबर जागरूकता मैराथन, एसपी अमित कुमार ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ

रतलाम/ नेहरू ख़ान: साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने आज “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। पोलो ग्राउंड से शुरू हुई मैराथन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। यह दौड़ पोलो ग्राउंड से शुरू होकर छत्री पुल, आरोग्यम हॉस्पिटल, लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, दो बत्ती चौराहा और महाराजा सज्जन सिंह चौराहा होते हुए पुनः पोलो ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई।

नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने “सोच-समझकर क्लिक करें”, “सतर्क रहें-सुरक्षित रहें” और “साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें” जैसे संदेशों के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने महिला, पुरुष और वरिष्ठ नागरिक वर्ग के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से स्वयं “साइबर योद्धा” बनने और अपने परिवार व समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक और सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही बताया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई।

पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • ratlam-safe-click-2-cyber-awareness-marathon-sp-amit-kumar
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

CM मोहन यादव का खंडवा को बड़ा तोहफा: 82 लाख किसानों के खातों में ₹3300 करोड़ ट्रांसफर,पुलिस बटालियन की घोषणा

खंडवा/ नितिन झवर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा…

आगे पढ़ें
भोपाल में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तेज, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में खेल सुविधाओं के विस्तार…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया