
रतलाम: शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे ट्रैफिक मित्रों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक मित्रों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने, लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने और व्यस्त चौराहों पर सहयोग देने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़े – रतलाम: थाना ताल पुलिस ने खारवाकला में नकबजनी का सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मित्र पुलिस और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु की तरह काम कर रहे हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद सोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी ट्रैफिक मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
रतलाम पुलिस द्वारा जनसहभागिता को बढ़ावा देने और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह की पहल आगे भी जारी रखने की बात कही गई।
ये भी पढ़े – रतलाम: जनसुनवाई में लंबित प्रकरणों की समीक्षा; संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
- ratlam-traffic-volunteers-honored-sp-commendation









