रामनवमी पर बिरसिंहपुर पाली में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा

उमरिया:  बिरसिंहपुर पाली में रामनवमी के पावन अवसर पर आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. कलचुरी काहैलीन ऐतिहासिक बिरासिनी मंदिर से निकला भव्य जवारा जुलूस इस वर्ष अपने विशेष आकर्षणों के कारण चर्चा में रहा. 

मंदिर में दिखा भक्तों का अंबार

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दूर से आए भक्तों ने माता के दर्शन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। मान्यता है कि यहां माता बिरासिनी के दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस बार जुलूस में करीब 12,600 जवारों ने हिस्सा लिया। शहर की गलियां हरि रंग में रंगी हुईं और ढोल-नगाड़ों, भक्तिगीतों व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना। सबसे बड़ा आकर्षण रहा हेलीकॉप्टर से की गई फूलों की वर्षा, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया।

जुलूस में भगवान राम और भगवान कृष्ण की झांकियां भी शामिल रहीं, जिन्होंने धार्मिक संदेश के साथ सांस्कृतिक समृद्धि का भी प्रदर्शन किया. बिरसिंहपुर पाली का यह ऐतिहासिक जवारा जुलूस न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़े – उमरिया: गरीबों के राशन में बड़ा घोटाला; प्रबंधक गिरफ्तार

  • birsinghpur-pali-ram-navami-celebration-faith-devotion
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    One thought on “रामनवमी पर बिरसिंहपुर पाली में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा